






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबर शहर के आडसर बास से आई है। वार्ड 28 में एक चार वर्षीय पुत्र के साथ विवाहिता का शव घर में बने पानी की कुंड में मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरत प्रजापत की पत्नी 22 वर्षीय पूजा व पुत्र आयुष के शव आज सुबह कुंड से निकाल कर मोर्चरी में रखवाए गए है। मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल हरिराम ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और जांच व कार्रवाई जारी है। बता देवें मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा मृतका के पीहर व ससुराल पक्ष के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामले की पूरी खबर के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।



