May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसंबर 2023। सुबह-सुबह एक किसान के खेत में बनी ढाणी में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाख होने की दुःखद खबर गांव धनेरू से आई है। धनेरू से पश्चिम की ओर स्थित रोही में दियालाराम डूडी की ढाणी में आज सुबह करीब 8 बजे आग लग गई। आग ने तुरंत ही विकराल रूप धारण कर लिया और ढाणी में रखा सारा सामान, करीब 10 हजार नगदी, लगभग 60 हजार के गहने जलकर खाख हो गए। वहीं किसान के कागजात और बच्चों की किताबें व स्कूल बैग भी आग की भेंट चढ़ गए। आस-पास की ढाणियों से किसान पहुंचे और आग पर काबू पाया तब तक किसान को काफी नुकसान हो गया था। सरपंच मोहन स्वामी ने मौके पर पहुंच कर प्रशासन को सूचना देते हुए मदद की मांग की है।