May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसंबर 2023। क्षेत्रवासियों के लिए जरूरी खबर रेलवे विभाग की ओर से आई है। श्रीडूंगरगढ़ बीदासर रोड पर स्थित रेलवे फाटक बुधवार और गुरूवार को दिन में दो दो घंटे बंद रहेगा जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित होगा। वरिष्ठ सेक्शन इन्जीनियर सूडसर रविंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 और 7 दिसबंर को रेलवे लाइन रखरखाव संबंधी आवश्यक कार्य किए जाने के कारण दिन में दो दो घंटे फाटक बंद रखा जाएगा। अंत: आमजन से अपील है की ये रूट प्रभावित रहेगा और वे किसी वैक्ल्पिक रूट व्यवस्था को अपनाए। उत्तर पश्चिम रेलवे की रतनगढ़ शाखा के सचिव सीताराम गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ियों के समय को ध्यान में रखकर ब्लॅाक का समय लिया जाता है। एक ब्लॉक करीब चार घंटे को होता है जिससे गाड़ी निकलने के बाद कुछ देर के लिए फाटक खोला जा सकेगा। परंतु नागरिक परेशानी के बजाय वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें तो अपना समय बचा सकते है। बता देवें सुबह से दोपहर तक कार्य होने की संभावना है। रेलवे विभाग द्वारा कार्य किए जाने के दौरान गेट बंद होगा और यहां रेलवे पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद रहेगी। आप सभी से निवेदन है कि ये खबर पढ़ने के बाद क्षेत्र के नागरिकों तक जरूर पहुंचा देवें ताकि इस रास्ते आने जाने वाले सभी लोग किसी भी प्रकार की असुविधा से बच सकें।