May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसंबर 2023। काली जैकेट और मुंह पर स्कार्फ बांधकर आए एक युवक ने सरकारी अस्पताल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पीड़ित युवक नेमंचद जाट निवासी कालूबास अपनी बेटी को दिखाने अस्पताल पहुंचे। मात्र 15 मिनट में बच्ची को डॉक्टर को दिखाकर बाहर आए तो हक्के बक्के रह गए। उनकी बाइक नियत स्थान पर नहीं मिली और आस पास तलाश करने पर एक दुकान के कैमरे खंगाले गए। कैमरे में एक युवक बाइक ले जाते हुए नजर आ रहा है। जाट ने आरजे 07 बीएस 9992, स्पलेंडर ब्लैक चोरी हो जाने की सूचना थाने में दी है। उन्होंने नागरिकों से भी इस नबंर की बाइक नजर आने पर 9309273908 पर सूचना देने की अपील की है। देखें पूरा वीडियो

https://fb.watch/oKJh4MUktT/