






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2023। विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद तीन दिसम्बर से शुरू हुई नए मुख्यमंत्री की कवायद आज जयपुर में भाजपा के विधायक दल की बैठक के बाद पूरी हो गई है। बैठक में राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सांगानेर विधायक भजनलाल शर्मा का नाम घोषित कर दिया गया है। नाम घोषणा के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर खुशियां मनानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही सीएम सिक्योरिटी भी भाजपा कार्यालय पहुंच गई है एवं नए सीएम को सुरक्षा में ले लिया है। विदित रहे कि भजनलाल शर्मा के संबध में पूर्व में ही संगठनात्मक रूप से अंदरूनी तैयारियां थी और इसीलीए शर्मा को भाजपा के लिए सुरक्षित माने जाने वाली सीट सांगानेर से चुनाव लड़ाया गया था। यहां पर पूर्व विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काट कर भजनलाल शर्मा को टिकट दिया गया था। मूलत: भरतपुर के निवासी है शर्मा एवं पहली बार ही विधायक बने है। इससे पूर्व शर्मा भाजपा प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके है।



