May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ बार संघ के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही परिणाम भी सामने आ गया है। अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों में से एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत ने चार वोटों बाजी मार ली है और बार संघ के अध्यक्ष चुने गए है। प्रजापत श्रीडूंगरगढ़ के निवासी है व गत एक दशक से अधिक समय से श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में कार्यरत है। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामलाल नायक को चार वोटों से हराया है। नायक को 36 वोट मिले वहीं प्रजापत को 40 वोट हासिल किए है। वहीं सचिव पद के लिए ओमप्रकाश मोहरा ने बाजी मार ली। मोहरा लिखमीसर दिखणादा के निवासी है और इसी कोर्ट में कार्यरत है। बता देवें 117 वोट में से 97 वकीलों ने मतदान अधिकार का प्रयोग किया। वहीं सचिव पद के लिए विजेता ओमप्रकाश मोहरा को 57 मत प्राप्त हुए। उन्होंने एडवोकेट धमेन्द्र को 17 मतों से हराया है। धमेन्द्र ने 40 वोट हासिल किए है। मुख्य चुनाव अधिकारी मोहनलाल सोनी के निर्देशन में चुनाव संपन्न हुआ। उपाध्यक्ष के पद पर धमेंद्र सिंह शेखावत को मनोनीत किया गया। चुनाव अधिकारी कैलाश सारस्वत व राधेश्याम दर्जी ने विजेता अध्यक्ष व सचिव को शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष व सचिव विजेता नाम की घोषणा के साथ ही बधाईयों का दौर प्रारंभ हो गया है। वकीलों सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मतगणना के दौरान वकील परिणाम के इंतजार में बैठे हुए चर्चा में व्यस्त।