May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसबंर 2023। बड़ी खबर बीकानेर शहर की करणी नगर चौकी से आईहै। यहां एक चौकी में ही एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुक्ताप्रसाद थाने में कार्यरत कांस्टेबल आसूदास रामावत ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है व पुलिस जांच में जुटी है। घटना की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।