May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-12-10 at 20.17.57

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसम्बर 2023। अभी अभी क्षेत्र में एक बडे हादसे की खबर आ रही है जिसमें तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई व चौथे ने श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। प्राप्त सूचना के अनुसार नेशनल हाईवे पर गांव बिग्गा एवं सातलेरां के बीच में एक ट्रक एवं पिकअप की आमने सामने की भीड़ंत हो गई। भीडंत इतनी भयंकर थी कि पिकअप बुरी तरह से कुचली गई एवं पिकअप में सवार तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को गंभीर अवस्था में श्रीडूंगरगढ़ लाया गया जिनमें से एक की रास्ते में मौत हो गई। मौके पर आपणो गांव सेवा समिति, गरीब सेवा संस्थान के कार्यकर्ता अपनी अपनी एम्बुलैंस लेकर पहुंच गए एवं पुलिस भी मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि पिकअप श्रीडूंगरगढ़ की और आ रही थी एवं ट्रक जा रहा था। अधिक जानकारी के लिए बने रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्घटना में पांचवें घायल का श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में उपचार करते चिकित्सक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हादसे के बाद सड़क पर पड़े क्षत विक्षत शव।