May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-12-10 at 20.19.23

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसम्बर 2023। दिसम्बर माह का यह दूसरा रविवार हादसों वाला रविवार बन गया है। यहां दिन में बेनीसर के पास ट्रक-बोलेरो की भीडंत के बाद शाम को पिकअप ट्रक की टक्कर का हादसा हुआ एवं तीसरा हादसा अभी अभी गांव रीड़ी के बिग्गाजी बस स्टैण्ड़ पर हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाईक सवार रीड़ी निवासी राजूराम गोदारा अपने घर जा रहा था। गांव के ही बिग्गाजी स्टैण्ड़ पर सामने से किसी वाहन की रोशनी आने के कारण स्टैण्ड़ पर डिवाईडर के रूप में पड़े ड्रम उसे नहीं दिखे। व बाईक सवार तेज गती में ही ड्रम में जाकर भीड़ गया। घटना में बाईक सवार के चोटें आई है, जिसे चिकित्सालय लाया गया व उपचार दिया गया। रविवार को हुए तीन हादसों में चार जनों की मौत हो गई है एवं पांच जनें घायल हुए है। जिनमें से चार जनों को बीकानेर रैफर किया गया है वहीं चार मृतकों में तीन श्रीडूंगरगढ़ के एवं चौथा गांव बिग्गा से ही गाड़ी में सवार हुआ था।