May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2023। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा दिए गए विशेष आदेशों के बाद श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा भी आज मंगलवार से विशेष सफाई अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत घर घर कचरा संग्रहण, रोड़ स्वीपिंग, रोड साईड में घास, झाडियों की कटिंग व समय पर कचरा उठाया जाना प्रस्तावित है। इस अभियान के तहत नगरपालिका द्वारा प्रतिदिन किए गए कार्यों की विडियोग्राफी एवं फोटाग्राफी कार्य से पहले के एवं बाद के दोनो बार वेबसाईट पर अपलोड़ किया जाएगा। इसके लिए कनिष्ठ अभियंता भरत गौड़ को नोडल अधिकारी एवं स्वच्छता निरीक्षक कमल चांवरिया को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि अभियान जनप्रतिनिधियों, आमजन एवं एनजीओ से भी सहयोग अपेक्षित है। साथ ही आम जन भी इस अभियान के संबध में अपने सुझाव एवं सूचनाएं जेईएन भरत गौड़ को 8562030581 पर एवं एसआई कमल चांवरिया को 9024655041 पर दे सकते है।
पंचायत समिति की साधारण सभा बैठक गुरूवार को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की साधारण सभा बैठक 14 दिसम्बर गुरूवार को पंचायत समिति सभागार में सुबह 11.30 बजे आयोजित होगी। विकास अधिकारी ने बताया कि प्रधान सावित्री देवी गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वर्ष 2024-25 की मनरेगा वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य पर चर्चा आदि विषयों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने विचार रखे जाएगें। बैठक में ब्लाक स्तरीय सभी अधिकारी भी मौजूद रहेगें।