May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2023। भाजपा के संगठन में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे भरतपुर के भाजपा नेता भजनलाल शर्मा मात्र नौ दिनों की विधायकी में सीएम बनने वाले पहले नेता बन गए है। शर्मा ने विधायक पद पर के लिए इस बार पहली बार ही टिकट मांगा था एवं वे अपने क्षेत्र भरतपुर से ही टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था एवं इसलिए उन्हें जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया। भाजपा के लिए सुरक्षित सीट माने जाने वाली सांगानेर सीट से निर्वतमान विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काट कर भजनलाल शर्मा को टिकट दिया गया और वहां से तीन दिसम्बर को 48081 वोटों के अंतर से बड़ी जीत हासील की थी। शर्मा चार बार भाजपा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके है एवं लगातार संगठनात्मक रूप से सक्रिय है। पार्टी इसी का प्रतिफल पार्टी द्वारा मंगलवार को उन्हें सीएम बना कर दिया गया है। शर्मा को सीएम बनाने के माध्यम से पार्टी ने संदेश दिया है कि भाजपा में जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को प्रतिफल दिया जाता है। भाजपा ने मध्यप्रदेश एवं छतीसगढ़ में भी पार्टी के बड़े नेताओं के बजाए संगठन को समर्पित कार्यकर्ता को सीएम बनाया है।
एक राजपूत व दूसरा एससी का चेहरा बना डिप्टी सीएम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा ने सोशल इंजिनियरिंग फार्मुला लागू किया है एवं राजस्थान में भजनलाल शर्मा के रूप में ब्रहामण मुख्यमंत्री, दिया कुमारी के रूप में राजपूत उपमुख्यमंत्री एवं प्रेमकुमार बैरवा के रूप में एससी उपमुख्यमंत्री एवं ओबीसी के वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष दिया है। वहीं मध्यप्रदेश में ओबीसी सीएम, छतीसगढ़ में आदिवासी सीएम प्रस्तुत भाजपा द्वारा किया गया है। इन तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों के रूप में सोशल इंजिनियरिंग कर 2024 में सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया है।