






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2023। क्षेत्र के युवाओं को गैंगेस्टर्स से दूर रहने की सलाह देने के बाद भी सोशल मीडिया पर गैंगेस्टर्स को फोलो करने वाले युवाओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा रहा है। सोमवार को चलाए गए अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में तीन युवकों को इस कारण हवालात की हवा खानी पड़ी। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई पूर्णमल ने मोमासर बास निवासी अनिल राजपूत को एवं शेरूणा थाने के एसआई इंद्रलाल ने शेरूणा निवासी शिशपालसिंह को, पूनरासर निवासी रामनिवास सिद्ध को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों जनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को पाबंद करते हुए जमानत पर रिहा किया गया।



