May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसम्बर 2023। शेरूणा पुलिस ने तीन अलग अलग मामलों में लंबे समय से वांछित तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। शेरूणा थानाधिकारी एसआई इंद्रलाल ने बताया कि इसी वर्ष के दो अलग अलग मामलों में गांव पूनरासर निवासी मुकेशनाथ सिद्ध को एवं गांव लिखमीसर उत्तरादा निवासी भागीरथ जाट को व वर्ष 2022 के एक मामले में राजेडू निवासी धन्नाराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को जमानत दी गई।