






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2023। आगामी 22 दिसम्बर को आने वाली माघ शुक्ल एकादशी को मोक्षदा एकादशी एवं गीता जयंती के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर आडसर बास स्थित सत्यनारायण मंदिर(मूंधडा मंदिर) में सामूहिक रूप से गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पूजारी जगदीश शर्मा ने बताया कि इस मौके पर सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक सामूहिक रूप से गीता पाठ किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर का विशेष श्रृंगार भी किया जाएगा एवं प्रसाद वितरण भी रखा गया है।



