






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2023। आडसर बास माहेश्वरी सेवा सदन के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को भवन प्रांगण में आयोजित होगें। मंत्री नारायण कलाणी ने बताया कि भवन अध्यक्ष हरिप्रसाद तापडिया की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे आम सभा आयोजित होगी एवं आम सभा में गत कार्यकाल के प्रतिवेदन को समाज के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। प्रतिवेदन पारीत करने के साथ ही आम सभा चुनावी सभा में बदल जाएगी एवं आगामी कार्यकाल के लिए चुनाव आयोजित किए जाएगें। चुनाव में अधिकाधिक संख्या में आडसर बास के माहेश्वरी समाज बांधवों के भाग लेने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है एवं लाउड स्पीकर से मुनादी भी करवाई गई है।



