May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2023। क्षेत्र में किसी भी बैंक से केसीसी लेने वाले किसानों को आगामी 30 दिसम्बर तक अपने बैंक शाखा में पहुंच कर अपने रबी की फसल का बीमा हेतु आवश्यक एप्लिकेशन देनी होगी। एसबीआई मुख्य शाखा प्रबंधक राकेश ओला ने बताया कि किसानों को अपने खेत मे बोई गई रबी की फसल की जानकारी बैंक में एप्लिकेशन देकर अपडेट करवा सकता है। इसके अभाव में गत वर्षों के रिकार्ड के अनुसार उनके खाते में फसल बीमा काट लिया जाएगा। इसी प्रकार पंजाब नेशनल बैंक की बिग्गा ब्रांच कर प्रबंधक सतुपाल सिंह ने बताया कि किसानों को अपनी जमाबंदी, आधार कार्ड लेकर बैंक आना है एंव अपना फसल बीमा करवाना है। बिग्गा शाखा में आस पास के गांव बिग्गा, रामसरा, कितासर, धीरदेसर, कुंतासर, सातलेरा, अभयसिंहपूरा, अमृतवासी आदि गांवो के किसानो के खाते है जिन्हें बैंक में बुलाया गया है।