






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2023। पुलिस ने सोमवार को जनाना अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ के पीछे जुआ खेलते तीन जनों को पकड़ा व नगदी बरामद की। एएसआई पूर्णमल ने कार्रवाई करते हुए श्रीडूंगरगढ़ निवासी सुखराम, मंजूर अली, रामचन्द्र को पकड़ा व आरोपियों से 2050 रुपये नगदी बरामद कर 52 पत्ते ताश के जब्त किए। तीनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जमानत पर रिहा कर दिया गया व मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को दी गयी है।
एक को नशे में उत्पात मचाने पर किया गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेरुणा थाना पुलिस ने नारसीसर निवासी 40 वर्षीय पप्पू सिंह को गांव की गुवाड़ में शराब के नशे में उत्पात मचाने पर गिरफ्तार कर लिया। एएसआई राजकुमार ने कार्रवाई करते हुए देर रात 8.25 पर गिरफ्तारी की व आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।



