May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2023। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 13 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित एवं एक का अनुज्ञापत्र निरस्त कर दिया गया हैं। सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास में स्थित दर्शा मेडिकोज का अनुज्ञापत्र औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत फर्म को जारी औषधि अनुज्ञापत्र को निरस्त किया गया है। वहीं दुलचासर स्थित श्री नामदेव मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 10 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। वहीं सादुल कॉलोनी स्थित लक्ष्मी डिस्ट्रीब्यूटर का अनुज्ञापत्र 2 दिनों के लिए, आदर्श कॉलोनी स्थित रोशनी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, 682 आरडी, पूगल स्थित पूनम मेडिकल एंड जनरल स्टोर, लालमदेसर मगरा स्थित श्री श्याम मेडिकल स्टोर, मैन बाजार छतरगढ़ स्थित स्वस्थ 24 मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 5 दिनों के लिए, सादुल गंज स्थित श्री मेडिकल एंड जनरल स्टोर, दामोलाई छतरगढ़ स्थित न्यू दक्ष मेडिकल एंड जनरल स्टोर एवं सिफा मेडिकल एंड जनरल स्टोर, केसरदेसर जाटान स्थित महादेव मेडिकल एंड जनरल स्टोर, हमालो की बारी के बाहर स्थित के. के. मेडिकल एंड जनरल स्टोर, कपूरीसर स्थित जगदंबा मेडिकल स्टोर, खाजूवाला स्थित श्री अंबा मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 10 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।