






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2023। बीकानेर जैसी ही नहीं बीकानेर से भी बेहतरीन चिकित्सा सेवा का तंत्र श्रीडूंगरगढ़ में विकसित हो रहा है। कस्बे में स्थित तुलसी सेवा संस्थान में सेवाओं का विस्तार जारी है और इसी क्रम में एक करोड़ की लागत से किसी बड़े मेट्रो सीटी में मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं जैसी अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की स्थापना की गई है। यह मोडुलर ओ.टी. पूरी तरह से बैक्टीरिया फ्री है। मोडुलर ओ.टी. की स्थापना से श्रीडूंगरगढ़ के कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र तथा अन्य क्षेत्रों से आने वाले रोगियों को ऑपरेशन संबंधी सुविधा सुगमता से मिल सकेगी लगेगी। पहला ऑपरेशन एक दो वर्ष के मासूम बच्चे का किया गया है। प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि मोडुलर ओ.टी. की स्थापना के साथ ही पहला ऑपरेशन दो वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र किशोर सिंह निवासी मोमासर का हड्डी का सफल ऑपरेशन डॉ. मोहित बंसल द्वारा किया गया। उन्होंने बताया अब संस्थान में हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित बंसल की नियमित सेवाएँ उपलब्ध रहेगी। डॉक्टर बंसल जयपुर व जोधपुर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। संस्थान में नियमित रूप से फिजीशियन, सर्जन, महिला रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, सोनोलोजिस्ट के साथ सी.टी. स्कैन, सोनोग्राफी, कंप्यूटराइज्ड लैब व एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध है।
विधिवत उद्घाटन होगा समारोह पूर्वक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़े अस्पतालों की इस विशेष सुविधा मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का विधिवत उद्घाटन समारोह पूर्वक किया जाएगा। करीब एक करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना की गई है। सुरक्षित जीवन की ओर क्षेत्र में एक बड़ा कदम अस्पताल द्वारा उठाया गया है। स्थापना के साथ ही बालक की जरूरत को देखकर इसे प्रारंभ कर दिया गया है परंतु उद्घाटन ट्रस्टी गणों की उपस्थिति में होगा। अस्पताल का मेडिकल स्टाफ इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए खासा उत्साहित है।





