May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसंबर 2023। नागौर में स्थित विश्वस्तरीय गौ चिकित्सालय के महामंडलेश्वर स्वामी कुशालगिरीजी महाराज कल गांव बिग्गा में आएंगे। यहां पंचायत भवन के पास ठाकुरजी मंदिर के सामने चल रही भागवत में भाग लेंगे और श्रद्धालुओं को संबोधित भी करेंगे। स्वामीजी का उनके अनुयायियों व श्रद्धालुओं द्वारा रोड शो के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कामधेनु सेना के स्वयंसेवक व आस पास के इलाके से भी बाबा के फैन बिग्गा पहुंच कर प्रवचन का लाभ लेंगे। बिग्गा में उत्साह का माहौल है और स्वामीजी के आगमन के लिए पूर्व तैयारियां की जा रही है।