






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसंबर 2023। क्षेत्र में स्थित मोमासर 132केवी जीएसएस पर 22 दिसंबर 2023 शुक्रवार को रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते इस जीएसएस से जुड़े गांवो में कल सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती होगी। विभाग के सुशील छिंपा ने जानकारी देते हुए बताया कि मोमासर 132 केवी पर जरूरी मैंटनेंस कार्य के लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे गांव मोमासर, सत्तासर, लालासर, आड़सर, उदरासर, जालबसर, बीरमसर, धीरदेसर पुरोहितान, कुंतासर, सुरजनसर, लाखनसर, लिखमादेसर में सप्लाई बंद रहेगी। आप सभी पाठकगण इन गांवो के सभी ग्रामीणों व किसानों तक ये खबर जरूर पहुंचाए जिससे वे सभी किसी भी प्रकार की असुविधा से बच सकें।



