






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसंबर 2023। क्षेत्र में आज घना कोहरा छाया है। देर रात ठंडी हवाओं ने डेरा डाल दिया व मध्यरात्रि बाद कोहरा प्रारंभ हो गया। सुबह तक पूरे अंचल को कोहरे ने आगोश में ले लिया और सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। चालकों की विजिबिलिटी बिल्कुल कम हो गयी और 20 कदम दूर देखना भी मुश्किल हो गया। बाजार व सड़क किनारे, गली मोहल्लों में अलाव के पास तपते लोग नजर आ रहें है। खेतों में कोहरा लाभदायक होगा। किसान रामप्रताप गेट ने बताया कि कोहरा चने व गेंहू के लिए वरदान साबित होगा। क्षेत्र में कृषि कुओं पर बिजाई के बाद पौधे निकल आए है और बारानी चने की बिजाई भी की गई है। सभी के लिए कोहरा लाभ देगा। बच्चों का आज से शीतकालीन अवकाश हो गया है और कड़ाके की सर्दी की शुरुआत छुट्टियों के साथ हो गयी है। आप भी देखें अंचल से फोटो।














