May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसम्बर 2023। शुक्रवार रात को अज्ञात लोगों द्वारा खेत की ढाणी में घुस कर युवक की गला घोंट कर हत्या करने के मामले में अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण अब आंदोलन पर उतर गए है। शनिवार शाम शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द किया। लेकिन परिजनों ने शव लेने से इनकार करते हुए पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस मांग पर रविवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों भी मोर्चरी पहुंचे है। पूरे गांव के ग्रामीण सामूहिक रूप से परिजनों के साथ है एंव गांव के सभी दुकानें, प्रतिष्ठान भी बन्द है।