






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सातवें स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए आगामी 7 जनवरी को “विराट कवि सम्मेलन” का आयोजन तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में किया जाएगा। सम्मेलन में अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त कवि अमन अक्षर, सुदीप भोला, राम भदावर, सुनील व्यास व शशिकांत यादव अपनी शानदार रचनांए मंच पर पढेगें। राष्ट्रभक्ति, रामभक्ति के साथ हास्य के अनेक रंग मंच पर सजेंगे जिसका लुफ्त श्रीडूंगरगढ़वासी उठाएंगे। आयोजन में एंट्री ओपन होगी और सभी काव्यप्रेमी इसमें भाग ले सकेंगे। देशभक्ति के साथ जमकर हास्य रस बहेगा जिससे क्षेत्रवासियों में नई ऊर्जा का संचार होगा। आयोजक विशाल स्वामी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा स्वस्थ व सकारात्मक मनोरंजन के अनेक सफल आयोजन श्रीडूंगरगढ़ में किए जाते रहें है जिसमें सैंकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होते रहें है। अब श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सफलतम सातवें स्थापना दिवस पर 7 जनवरी, रविवार को होने वाले विराट कवि सम्मेलन में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सभी पाठक सादर आमंत्रित है। स्वामी ने कहा कि पहली ख्यातिप्राप्त कवियों को सुनने का मौका श्रीडूंगरगढ़वासियों को मिलेगा जिसमें सभी पाठक आए और शाम 6 बजे प्रारंभ होने वाले इस विराट उत्सव के आयोजन में साक्षी बनें। स्वामी ने कहा कि आयोजन की तैयारियों युद्धस्तर पर चल रही है और क्षेत्रवासी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के मंच से एक बेजोड़ व बेहतरीन कार्यक्रम देखेंगे।



