






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में आम जनजीवन कड़ाके की ठंड में ठिठुर गया है। पहाड़ो से आ रही ठंड ने पूरे राजस्थान को तेज ठंड की चपेट में ले लिया है। नागरिकों की दिनचर्या पर ठंड का व्यापक असर नजर आ रहा है। गुरूवार, शुक्रवार व शनिवार लगातार तीन दिन से कोहरा होने के कारण नागरिकों को कोल्ड डे का असर नजर आ रहा है। बीकानेर में बीती रात तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है और गत तीन दिन से ठंड का एहसास बढ़ गया है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, सीकर और चुरू सहित कई जिले तीन दिन से कोहरे की चपेट में है। श्रीडूंगरगढ़ में रात ठंडी हवा प्रारंभ हो गई और आज सुबह कोहरा छाया होने के साथ ओस की बूंदे बरसती सी प्रतीत हुई। जिससे ठंड ने लोगों को घेर लिया है। सुबह देर तक गलियां सूनसान रही व बाजार भी देर से खुलने लगे है। सुबह अंचल में जगह जगह अलाव जलते नजर आए और लोग इस ठंड से बचने का उपाय खोजते हुए आग तपते नजर आए है। क्षेत्र में कोहरे से बनने वाली नमी से रबी की फसलों को फायदा होगा।









