






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसंबर 2023। सर्दियों में फिट रहने के लिए जिम जरूर जाना चाहिए, ये बात श्रीडूंगरगढ़ के बलवान फिटनेस सेंटर के ट्रेनर धीरज सैन का। धीरज ने बताया कि सर्दियों का मौसम जोर पकड़ रहा है और अक्सर ऐसे मौसम में शरीर में आलस्य बढ़ने लगता है। कई बार लोग जिम के प्रति लापरवाह होने लगते है। ऐसे में प्रसिद्ध फिटनेस ट्रेनर मंजीत सोलंकी कहते है इस सीजन में जिम में व्यायाम करना अधिक आवश्यक हो जाता है, क्योंकि ठंड में पसीना कम आता है और सर्दी में लोग फूडी भी ज्यादा हो जाते है। यही नहीं हमारी मूवमेंट पर भी खासा फर्क पड़ता है। इन सब से हमारा वजन भी बढ़ने लगता है। इसलिए जिम जाने को नजरअंदाज करना या पूरी तरह से बंद करना उचित नहीं है। बलवान जीम के फिटनेस ट्रेनर आशीष पुरोहित बताते है कि सर्दियों में भी जिम वर्कआउट नियमित रूप से करना चाहिए। बस इस समय केवल पहनावे के प्रति सावधानी बरते जिससे सर्दी से बचाव हो सकें। अक्सर समय की कमी के कारण लोग वर्कआउट के तुरंत बाद बाहर निकल जाते है यह सेहत के लिए क्षति पहुंचा सकता है। जिम के बाद ज्यादा सर्दी में एकाएक बाहर नहीं निकले। उन्होंने कहा कि आहार के प्रति भी सजगता रखने की बात कही व कहा कि ठंडे पेय पदार्थ के सेवन से बचे और अपने खाने में सूप को जरूर शामिल करें।
बलबान फिटनेस नए साल में लाया नया ऑफर, ताकि आप सेहत बनाए मजबूत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बलवान जिम के धीरज व आशीष ने क्षेत्र के नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के साथ जिम के लिए प्रेरित करने की पहल करते हुए नए साल में नया ऑफर दिया है। धीरज ने बताया कि लड़कों की फीस में 30 प्रतिशत व लड़कियों की फीस में 40 प्रतिशत ऑफ दिया जा रहा है ताकि लोग जिम जाकर सेहतमंद रहें व वर्कआउट जरूर करें। उन्होंने बताया कि लड़कों व लड़कियों के साथ पुरुषों व महिलाओं का समय भी अलग-अलग है जिससे वर्क आउट के लिए पूरा प्लेस मिल पाता है।
सर्दियों में वर्कआउट करने के 6 फायदे ।
• इम्यून सिस्टम को बढ़ावा।
• एनर्जी लेवल को बढ़ाता है।
• मूड में सुधार होता है।
• वेट मैनेजमेंट में मददगार।
• पुरानी बीमारियों का खतरा कम।
• अच्छी नींद आती है।




