May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसंबर 2023। क्षेत्र में एक युवक की मौत कीटनाशक स्प्रे को शराब समझकर पी लेने से हो गई है। सुरजनसर निवासी 32 वर्षीय भीयाराम पुत्र सोहनराम मेघवाल ने उदासर चारनान की रोही में 27 दिसंबर की शाम को स्प्रे का सेवन कर लिया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पीबीएम लेकर गए जहां शुक्रवार शाम को उसकी दौराने ईलाज मौत हो गई। मृतक के भाई राजूराम पुत्र सोहनराम मेघवाल ने थाने में मर्ग दर्ज करवाई है।