






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसंबर 2023। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चल रहा तीन दिवसीय अभियान शुक्रवार को पूरा हो गया और पुलिस ने शुक्रवार को आपराधिक प्रवृत्ति वाले 20 युवकों की धरपकड़ की। इन्हें न्यायालय में पेश कर सभी को जमानत पर रिहा करते हुए पाबंद किया गया है। सेरूणा थाने के हैड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद ने पूनरासर में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्तों पर जुआ खेलने के आरोप में इसी गांव के शिवराम जाट व झुमराराम मेघवाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल महेश कुमार को दे दी है। वहीं थानाधिकारी इंद्रलाल की अगुवाई में विभिन्न कार्रवाईयां की गई। इसी थाने के हैड कांस्टेबल जगदीश ने झंझेऊ निवासी श्रीराम मेघवाल, जोधासर निवासी मुकनसिंह व छगनसिंह को भी गिरफ्तार किया। हैड कांस्टेबल मनोज कुमार ने गोपालसर निवासी मुलाराम जाट व भगवानाराम मेघवाल, कल्याणसर निवासी राकेश जाट, लिखमीसर उत्तरादा निवासी राजू जाट को पकड़ कर न्यायालय से पाबंद करवाया। वहीं श्रीडूंगरगढ़ थाने की टीमों ने भी कार्रवाईयां करते हुए क्षेत्र में अपराध को कम करने के लिए प्रयास किए। थाने के एएसआई रविंद्र सिंह ने ऊपनी निवासी मंगलाराम जाट व रामेश्वरलाल जाट को, हैड कांस्टेबल बलवीर ने कार्रवाई करते हुए बिग्गा निवासी सतवीर सिंह, जितु उर्फ जितेंद्रसिंह व सातलेरा निवासी दानाराम जाट को पकड़ कर थाने पहुंचाया। एसआई सुशीला ने कार्रवाई करते हुए मोमासर बास निवासी धनपतसिंह व कालूबास के सुशील सांसी और पूनमचंद सांसी को गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य कार्रवाईमें हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने मोमासर निवासी 33 वर्षीय मानाराम मेघवाल, राकेश जाट, मनोज जाट को पकड़ कर गिरफ्तार किया व न्यायालय से पाबंद करवाया।



