






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसबंर 2023। सृजन क्लासेज के 50 बच्चों ने बीकानेर में डेयरी सयंत्र व जूनागढ़ का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने डेयरी सयंत्र की कार्यप्रणाली समझी और दूध से बने विभिन्न उत्पादों के बारे में जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों ने पशुपालन व दूध उत्पादन संबंधी अनेक जानकारियां ली और जूनागढ़ में बीकानेर के ऐतिहासिक महत्व को जाना। बच्चों ने जूनागढ़ के इतिहास से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे व उनके उत्तर जाने। बीकानेर के शासकों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थी वैष्णोधाम पहुंचे व यहां राजस्थानी संस्कृति से रूबरू हुए। कोचिंग सेंटर के निदेशक मोहित भोजक तथा वैशाली मदान ने बताया कि बच्चों को तनावमुक्त बनाने के लिए मोटिवेशन के साथ शैक्षणिक भ्रमण करना उन्हें अध्ययन के लिए रिफ्रेश कर देता है। वैशाली ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम के कोचिंग संस्थान सृजन क्लासेज में समय समय पर बच्चों के मनोरंजन के लिए सेमिनार व खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है।





