May 20, 2026
banner[1]

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसंबर 2023। पहाड़ों पर गिरती बर्फ मैदानी इलाके के नागरिकों के लिए एक आकर्षण है। इन दिनों स्नो को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक मनाली पहुंच रहें है। शुक्रवार को बीकानेर व रतनगढ़ से दो बसों में पर्यटक मनाली में न्यू ईयर मनाने रवाना हुए है। निकटवर्ती रतनगढ़ से सरस्वती कोचिंग क्लासेज के बच्चे बस द्वारा मनाली टूर पर निकले है। बच्चों के साथ रवाना हुए निदेशक सुरेश सिंवल ने बताया कि बच्चों में बर्फ देखने का जबरदस्त उत्साह है और अपने क्षेत्र के होटल सीडार वैली के निर्देशन में टूर पूरा होगा। इसमें हमने रियायती दरों पर प्री बुकिंग कर ली गई है। वहीं एक अन्य बस में बीकानेर से विमला जाखड़ अपने पूरे परिवार सहित न्यू ईयर मनाने मनाली रवाना हुई है। श्रीडूंगरगढ़ से रितेश व हेमन्त भी इसी बस में परिवार के साथ रवाना हुए है। इन्होंने भी सीडार वैली में ही अपने सभी प्रबंध किए है। सीडार वैली के गोविंद सारस्वत ने बताया कि आगामी 3 जनवरी बीकानेर जिले से मनाली के लिए टूर बस द्वारा रवाना होगा। इसके लिए पर्यटक व मनाली घुमने के ख्वाईशमंद लोग अपनी सीट प्री बुकिंग करवा सकते है।

विश्व प्रसिद्ध विंटर कार्निवाल होगा 3 जनवरी, साकार होगी हिमाचल की संस्कृति।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व प्रसिद्ध मनाली विंटर कार्निवाल आगामी 2 जनवरी 2024 से 6 जनवरी 2024 तक आयोजित होगा। गोविंद सारस्वत ने बताया कि हजारों की संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ कार्निवाल देखने मनाली पहुंचते है क्योंकि इस दौरान स्नोफॉल के साथ हिमाचल की सजीव संस्कृति के दर्शन हो सकते है। सारस्वत ने बताया कि मनाली में न्यू ईयर और मनाली विंटर कार्निवल बहुत फेमस है। यहां धूमधाम से विंटर कार्निवाल की तैयारियां हो रही है। कार्निवाल में पर्यटक हिमाचल की संस्कृति से रूबरू होने के साथ यहां के लोक गायन, लोक नृत्य व रोमांचक खेलों को देखने का लुफ्त उठा सकते है। कार्निवाल देवी पूजन से प्रारंभ होता है और इस दौरान स्नो-फॉल भी लोगों के उत्साह को रोक नहीं सकता। बड़ी संख्या में पर्यटक इसमें भाग लेते है। सारस्वत ने कहा कि अब पश्चिमी राजस्थान के लोग भी निहायत ही रियायती दरों पर कार्निवाल देखने के लिए अपनी प्री बुकिंग 9829741551 पर संपर्क कर करवा सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकटवर्ती रतनगढ़ से रवाना हुआ कोचिंग क्लासेज का टूर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों में नजर आया जबरदस्त उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर से रवाना हुई विमला जाखड़ का पूरा परिवार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से भी शामिल हुए दो युवा परिवार सहित।

नीचे दी गई फोटो में करें मनाली दर्शन-