






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2024। क्षेत्र के गांव दुसारणा पंडरिकजी के वार्ड 7 में तथा गांव जालबसर के वार्ड 6 के उपचुनाव में निर्विरोध पंच का चुनाव संपन्न हो गया है। निर्वाचन अधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि दुसारणा पंडिरकजी के वार्ड 7 में मंगलवार को एक ही पर्चा भरा गया और आज निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। यहां मोहिनी देवी पत्नी रेवंतराम जाट को वार्डपंच का प्रमाण पत्र दे दिया गया है। वहीं गांव जालबसर के वार्ड 6 में एक ही पर्चा 37 वर्षीय दौलतराम पुत्र भंवरलाल नाई का प्राप्त हुआ। जिन्हें निर्विरोध पंच चुने जाने का प्रमाण पत्र रिटर्निंग अधिकारी ने दे दिया है।





