






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वार्ड 3 में हो रहे उपचुनाव में माहौल एकदम खींच गया है एवं गत चुनाव में भाजपा के पास दिख रही यह सीट अब त्रिकोणिय संघर्ष में उलझ गई है। इस सीट पर जहां वार्ड के माकपा कार्यकर्ता बजरंग सारण का सर्मथन भाजपा ने लेते हुए सारण को पार्टी ज्वाईन करवाई वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी को खुल कर सर्मथन देने की घोषणा कर दी गई है। माकपा के कार्यालय प्रभारी कामरेड़ अशोक शर्मा ने बताया कि पार्टी किसानों, मजदूरों एवं आम लोगों के हितों के लिए संघर्ष करेगी व भाजपा व कांग्रेस दोनो ही नागनाथ व सांपनाथ की तरह आम लोगों के हकों को कुचलने का काम कर रहे है। इन दोनों का विरोध करते हुए पार्टी द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी को अपना सर्मथन दिया गया है। वहीं थोड़ी देर पहले भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय में दुपट्टा पहनने वाले माकपा कार्यकर्ता बजरंग सारण ने भाजपा में शामिल होने की खबर का खंडन किया है। सारण ने कहा कि वार्ड का चुनाव है एवं सभी का आपस में संबध में है। ऐसे में सभी प्रत्याशियों के कार्यालय में जा रहा हूं। ऐसे में किसी एक कोई भी घोषित सर्मथन नहीं दिया है।




