May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2024। नगरपालिका पार्षद जगदीश कुमार पुरोहित के निधन के बाद वार्ड तीन में हो रहे उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी दिवंगत पुरोहित की पत्नी जमनादेवी पुरोहित को मोहल्लेवासियों का साथ मिल रहा है। जमनादेवी पुरोहित को निर्वाचन आयोग द्वारा भी चुनाव चिन्ह अलमारी आंवटित कर दिया गया है। पुरोहित के सर्मथक आगामी 10 जनवरी को होने वाले मतदान में अधिकाधिक रूप से आलमारी के निशान पर मतदान की अपील कर रहे है। गुरूवार शाम को जमनादेवी पुरोहित के चुनाव कार्यालय का भी उदघाटन समर्थकों ने किया है। मोहल्ले के बुजुर्गों ने फीता काट कर चुनाव कार्यालय का उदघाटन करते हुए दिवंगत पुरोहित को श्रृद्धांजलि दी और कार्यकाल में हुए कार्यों को याद किया। बुजुर्गों ने जमनादेवी के पक्ष में वोट देने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रत्याशी प्रतिनिधि श्याम पुरोहित ने कहा कि चुनाव कोई पार्टी नहीं वार्डवासी लड़ रहें है और वार्डवासी जीतेंगे। मोहल्ले के बंशीधर नाई, प्रदीप जोशी, विमल प्रजापत, कानाराम प्रजापत, सुभाष प्रजापत, केसरीसिंह भाटी, चुन्नीलाल गोदारा, भंवरलाल गोदारा, गोमदराम आंवला, रामलाल माली, भोमाराम सेवग, रेंवतराम प्रजापत, मदनलाल पुरोहित, कुंदनमल पुरोहित, मदनलाल व्यास, जगदीश प्रसाद पुरोहित, रेंवतराम दुसाद, मांगीलाल दुसाद, निर्मल बैंगवानी, रामजीवन जोशी, श्यामसुंदर पांडिया, शंकरलाल सेवग, रामलाल गोदारा, मांगीलाल सारण, नौरतमल दुसाद, ओमप्रकाश तिवारी, मोहनलाल शर्मा, त्रिलोकचंदमल, आसुराम आंवला, सोहनलाल पुरोहित, गोपाल जोशी, सुखराम ज्याणी, बजरंगलाल सारण, नारायण मल, बजरंग दर्जी, आसुराम तर्ड, करणीसिंह भाटी, डूंगरमल प्रजापत, हनुमानमल दुसाद, गोपाल बोहरा, श्रीभगवान जाजड़ा, लालचंद आंवला सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। निर्दलीय के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन् किया वार्ड के बुजुर्गों ने, पुरोहित के कार्याें को याद किया।