May 20, 2026
banner[1]

वाल्मीकी मंदिर समिति का गठन, सुरेंद्र अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बने अनिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2024। वाल्मीकि समाज के नागरिकों ने शुक्रवार शाम एक बैठक का आयोजन कर मंदिर ग्राउंड समिति का नए सिरे से गठन करने का प्रस्ताव लिया। सर्वसम्मति से सदस्यों ने अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र वाल्मीकि व उपाध्यक्ष पद पर अनिल वाल्मीकि को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सचिव पद पर भारत वाल्मीकि, महासचिव पद पर विशाल वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष गौतम वाल्मीकि, व्यवस्था प्रभारी की जिम्मेदारी अजय वाल्मीकि को दी गई। सभी सदस्यों ने वाल्मीकि समाज में शिक्षा की अलख जगाने, मंदिर विकास सहित विभिन्न समाज हित कार्यों के प्रति जागरूकता के साथ निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ भी ली। समाज के सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान भी किया। मंच संचालन निर्मल वाल्मीकि ने किया। इस दौरान वीपीएल चेयरमैन जीवराज वाल्मीकि, पार्षद मघराज वाल्मीकि, सेठी वाल्मीकि, सरदार वाल्मीकि, गणेश वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि सहित अनेक मौजिज नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों का सम्मान किया।

बेनीसर ने पूनरासर को हराकर जीता खिताब।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में आयोजित श्रीजसनाथजी क्रिकेट प्रतियोगिता का 13वां संस्करण का उत्साह पूर्ण समापन हुआ। फाइनल मुकाबला पूनरासर व बेनीसर सीनियर में खेला गया जिसमें बेनिसर ने पूनरासर को रोमांचक मैच में हराकर ट्राफी जीत ली। मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर के खिताब बेनीसर के ओपी गोदारा को मिला वहीं मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी बेनीसर के माघाराम सिंवर रहें। बेस्ट बेस्टमैन पूनरासर के ओपी गोदारा को मिला वहीं बेस्ट फील्डर कैलाश स्वामी को मिले। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। ट्रॉफी स्पॉन्सर मुन्निनाथ सिद्ध सहित सभी खिलाड़ियों का आयोजकों ने आभार जताया। बड़ी संख्या में युवा व ग्रामीण मैदान पर खेल का आनंद लेने पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी विजेताओं को किया सम्मानित, दी बधाई।

जोधपुर से पहुंचेगी संदेश यात्रा, 11 बजे होगा स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीक्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक पूज्यश्री तनसिंहजी के जन्मशताब्दी समारोह के मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के निमित्त आयोजित जन्म शताब्दी संदेश यात्रा जो जोधपुर संभाग से शुरू हुई वह कल, रविवार सुबह 11 बजे घुमचक्कर पहुंचेगी। यहां संगठन के सदस्यों सहित विभिन्न नागरिकों द्वारा यात्रा का स्वागत सम्मान किया जाएगा। यात्रा श्रीडूंगरगढ़ तहसील के मोमासर, सत्तासर, लालासर, ठुकरियासर होते हुए श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी और यहां से लखासर, जोधासर, झंझेऊ होते हुए बीकानेर जाएगी।

सफला एकादशी की पूर्व संध्या पर की गौसेवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सफला एकादशी की पूर्व संध्या पर आज गांव कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में गौवंश के लिए लापसी के भंडारे का आयोजन किया गया। गौशाला समिति के अगरसिंह पड़िहार ने बताया कि भंडारे में सवा पांच मण लापसी का महाप्रसाद तैयार कर गौवंश को भोग लगाया गया। भंडारे का आयोजन  दुलचासर गांव के भामाशाह भैरूंदान रामकुमार मूंधडा के सहयोग से किया गया। सर्दी के मौसम में गौशाला की गायों को ठंड से बचाने के लिए गौशाला में जमीन पर पुआल बिछाई गई है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के रोहित कुमार झालरिया, दुलचासर के मोडाराम जाजड़ा, श्रीराम सोनी, कुचोर अगुणी के रामेश्वरलाल सुथार के सहयोग से गौवंश के लिए बनाए गए ढालो को मोटी पॉलीथीन के पर्दे और तिरपाल से ढका गया है जिससे जाड़े से उनका बचाव हो सकें। वहीं गौशाला में अलाव की व्यवस्था भी की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सर्दी में दानदाता ने खिलाया गौवंश को लापसी का भंडारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला में दानदाताओं के सहयोग से तिरपाल व पॉलिथिन के पर्दे से ढका गौवंश के ढाला को।