






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2024। घर से नाराज होकर निकली एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती यहां से बीकानेर पहुंच गई। युवती ने होटल में रूम लेने का प्रयास किया तो उसे कमरा नहीं मिला तो वह बीकानेर रेलवे स्टेशन पर चली गई। 12 दिसंबर को रेलवे स्टेशन पर उसे अकेला देख कर बीकानेर के तिलकनगर निवासी श्यामलाल जाट आया और उसे किसी होटल में कमरा दिलवाया। आरोपी अगले दिन 13 दिसंबर को उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया जहां उसकी बहन, भाभी, माँ और दो भाई थे। आरोपी ने एक कमरे में युवती को ठहरा दिया व जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके अगले दिन आरोपी मुझे कोर्ट में एक वकील के पास ले गया व धमकाकर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाए व जहां उसकी बहन व एक जना ओर था। फिर अपने घर ले गया व सात दिन यहां रखा व कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी व उसके परिजनों ने मिलकर मेरे सोने के लूंग व मेरी जैकेट में रखें 60 हजार रूपए छिन लिए। 21 दिसबंर को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने नाबालिग को श्यामलाल के घर से दस्तयाब किया तो आरोपी ने मुझे उसके खिलाफ बयान देने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। नाबालिग ने पुलिस को श्यामलाल व उसके भाईयों, बहन, भाभी, माँ के कहे अनुसार बयान दे दिए। उसके बयान के बाद पुलिस ने युवती को नारी निकेतन भेज दिया यहां से 3 जनवरी को नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पिता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है और मामले की जांच थानाधिकारी करेंगे।



