May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-01-06 at 22.26.00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2024। आईपीएल की तर्ज पर श्रीडूंगरगढ़ प्रीमियम लीग के क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार दशहरा मैदान में उत्साह के साथ उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता का आगाज भाजपा नेता इमरान राईन व संस्कार इनोवेटिव स्कूल के निदेशक मनोज गुंसाई द्वारा केक काटकर किया गया। इससे पूर्व मंच पर नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, पूर्व प्रधान छेलुसिंह शेखावत, पूर्व भाजपा देहात जिला अध्यक्ष रामगोपाल सुथार व धन्वन्तरी हॉस्पिटल के निदेशक हरिओम तावनिया ने क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए इस नई पहल की सराहना की। यहां दिनेश मदान, रामलाल जांगू, राधेश्याम व्यास, श्याम पारीक, हरवीर चौधरी सहित अनेक अतिथि उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। सभी ने आयोजनकर्ताओं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान इमरान राईन ने सभी को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। मनोज गुसाई ने खिलाड़ियों से बेहतरीन खेल प्रदर्शन करने की बात कही। आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों का आभार जताते हुए सम्मान किया। मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य रफीक गुरू, राजू धोबी, अनिल सेवग, अक्षत पारीक, पवन जोशी, इरफान छींपा, अजरुद्दीन, अमन जिनवा, आजम खोखर, गज्जू माली ने आयोजन सम्बन्धी व्यवस्थाएं संभाली। सभी मैच की कमेंट्री व मंच संचालन सोनू मिर्जा ने किया।

पहले दिन आज तीन मैच खेले गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतियोगिता में शनिवार को पहले दिन में तीन मैच खेले गए। जिनमें उद्घाटन मैच रेनबो रिसॉर्ट व राईन टेलीकॉम के बीच में खेला गया और जिसमे राईन टेलीकॉम ने रेनबो रिसोर्ट को शिकस्त देते हुए विजयी हुई। दूसरा मुकाबला होटल सूफी दरबार व बीकानेर टेलर्स के मध्य खेला गया जिसमें बीकानेर टेलर्स ने होटल सूफी दरबार को हराया। तीसरा मुकाबला एसजेआर टायर व टीसीसी राइडर के बीच मुकाबला हुआ। टीसीसी राइडर ने मैच जीत लिया। सभी मैच की कमेंट्री व मंच संचालन सोनू मिर्जा ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी 6 टीमों के स्पॉन्सर व खिलाड़ी रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फीता काटकर किया खेल मैदान में प्रवेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केक काटकर किया प्रतियोगिता का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने पहली बार हो रही नई पहल को खूब सराहा।