






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ व्यापार मंडल के महामंत्री संजय करनाणी की 18 वर्षीय अल्प आयु पुत्री का असामयिक निधन हो गया है। युवती को कुछ समय से न्यूरो संबंधी तकलीफ थी और तबियत खराब होने के कारण परिजन उसे जोधपुर दिखाने ले जा रहें थे। रास्ते में करणी माता के दर्शनार्थ परिवार देशनोक में रुका। देशनोक में ही युवती की तबियत अधिक बिगड़ गई व युवती की मृत्यु हो गयी। अन्तिम यात्रा आज दोपहर 1 एक बजे करीब करनानी निवास, बिगाबास से निकलेगी व कालूबास मुक्तिधाम में अंत्येष्टि की जाएगी। घटना की सूचना के बाद जानकारों व बाजार में शोक की लहर दौड़ गयी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक ने दुःख प्रकट करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई है। पारीक ने बताया कि आज बाजार में अनाज व गल्ला किराणा व्यापार बंद रखा जाएगा। सूचना के साथ ही अनेक व्यापारी करनानी के घर एकत्र हो गए है व परिवार को सांत्वना दी रहे है।



