August 30, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2024। राजस्थान सरकार में बीकानेर जिले से कैबिनेट मंत्री बने सुमित गोदारा आज जयपुर से बीकानेर जाने के दौरान श्रीडूंगरगढ़ में रूकेंगे। भाजपा नेता किशन गोदारा ने बताया कि कितासर, बिग्गाबास रामसरा, बिग्गा, सातलेरा, खाखी धोरा, झंवर बस स्टैंड, श्रीडूंगरगढ़ शहर, लखासर, सेरूणा झंझेऊ सहित अनेक स्थानों पर अभिनदंन होगा। वहीं दूसरी ओर विधायक ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में करीब 2 बजे भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक लोक सेवा केंद्र में गोदारा का अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र के अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता मंत्री गोदारा का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई देंगे।