






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2024। शर्मनाक खबर निकटवर्ती थाना क्षेत्र नापासर से आई है। नापासर थाने में एक आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। देर रात एसपी तेजस्विनी गौतम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बालिका का मेडिकल करवाया है। मामला सिंथल गांव का है और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर अभी मौका मुआयना करने एफएसएल टीम बीकानेर से पहुंची है। एसएचओ संदीप पूनिया ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले को पूरी गंभीरता से लिया गया है व मामले की छानबीन की जा रही है।



