May 20, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2024। एक जने को रास्ता रोककर उसे गाड़ी में डाला और मारपीट करते हुए वीडियो बना लेने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। गांव लिखमादेसर निवासी 27 वर्षीय हड़माननाथ पुत्र पूर्णनाथ गोदारा ने सोमवार शाम को थाने पहुंच कर चार जनों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे इसी गांव के राकेश, शिवरतन, विश्वकुमार, मदन ने उसका रास्ता रोका। उसे धक्का देकर गाड़ी डालकर ले गए व उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई बलवीरसिंह को सौंप दिया है।