May 20, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2024। कस्बे के वार्ड तीन में उपचुनाव के प्रचार का शोर आज सुबह थम गया है। भाजपा के संतोष बोहरा, निर्दलीय प्रत्याशी जमनादेवी, कांग्रेस के मालाराम प्रजापत ने खूब प्रचार सामग्री भी छपवाई व मतदाताओं तक भी पहुंचे। वार्ड में भाजपा के दो फाड़ होने से कांग्रेस में वार्ड हथियाने की आशा भी जागी है। कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता पूरजोर प्रयासों से संपर्क करने में जुटे है। भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी डैमेज कंट्रोल में लगे है। वहीं निर्दलीय ने पूरजोर प्रयासों से ताल ठोक रखी है।

कल होगा मतदान, प्रशासन ने पूरी की तैयारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपचुनाव के लिए मतदान दल का प्रशिक्षण आज उपखंड कार्यालय में रखा गया। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए दल को उत्तरदायित्व सौंपे। चौधरी ने वार्डवासियों से भी शांति व सौहार्द पूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न करवाने की अपील की। प्रशिक्षण दल को भव्य कटारिया व नौरतमल सारस्वत ने ट्रेनिंग दी व ईवीएम संबंधी, चुनाव प्रक्रिया संबंधी की विस्तृत जानकारी दी। जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा को सौंपी गई है। कड़वासरा ने बूथ का व चुनाव प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

कल होगा मतदान, परसों होगी मतगणना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में कल सुबह मतदान प्रारंभ होगा। वार्ड के 851 मतदाता सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कर सकेंगे। बता देवें एक-एक वोट के लिए वार्ड प्रत्याशियों में खींचतान का माहौल है। वार्ड भाजपा का गढ़ रहा है और भाजपा के दो फाड़ के बाद दोनों ही प्रत्याशी अपनी विजय का दावा करते नजर आ रहें है। वहीं कांग्रेस को भी अवसर की तलाश है। बता देवें मतगणना केन्द्र उपखंड कार्यालय में बनाया जाएगा व 11 जनवरी को सुबह 9 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड कार्यालय में मतदान दल का हुआ प्रशिक्षण।