May 20, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2024। नए वर्ष 2024 के नए कैलेंडर का विमोचन नई ऊर्जा व उत्साह के बीच श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सातवें स्थापना दिवस के समारोह मंच से रविवार रात किया गया। अतिथियों ने विमोचन करते हुए गौर से कैलेंडर को देखा व कागज क्वालिटी और रंगों के मेल वाली सुंदर प्रिटिंग की खूब सराहना की। कैलेंडर का विमोचन विधायक ताराचंद सारस्वत, समारोह अध्यक्ष मधु आचार्य, रणजीत सोनी, हरिओम तावणियां, सुमति पारख सहित पांचों कवि शशिकांत यादव, सुदीप भोला, अमन अक्षर, राम भदावर, सुनिल व्यास ने किया। बता देवें कैलेंडर सहयोगी टी.एम. हॉलमार्क ज्वैलर्स, बीकानेर के मोहनलाल तावणियां, राजविलास पैलेस के प्रशांत जाड़ीवाल व दीपांशु जाड़ीवाल व बिग्गाबास रामसरा के सामाजिक कार्यकर्ता हरिओम तावणियां के सहयोग से बनाया गया है। कैलेडंर में वर्ष 2024 के सभी वार-त्योहार, तिथियां, छुट्टियां व दूध के हिसाब का कॉलम देकर शानदार कागज क्वालिटी के साथ सुंदर रंगों कैलेंडर बनवाया गया है। मंच के सभी अतिथियों को भी कैलेंडर भेंट दिया गया। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने कैलेंडर विमोचन के लिए सभी अतिथियों का आभार जताया।

12 हजार प्रतियों का निःशुल्क वितरण जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कैलेंडर की 12 हजार प्रतियां छपवाई गई है जिसे पूरे श्रीडूंगरगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर वितरण किया जा रहा है। 2 जनवरी से कैलेंडर का श्रीडूंगरगढ़ बाजार में वितरण जारी है व सभी बाजारों की प्रति दुकान पर निःशुल्क पहुंचा दिया गया है। स्थापना दिवस के समारोह में आए सैंकड़ो नागरिकों को भी कैलेंडर तोहफे के रूप में दिए गए। टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने बताया कि जिन नागरिकों के पास निःशुल्क कैलेंडर नहीं पहुंचा है वे श्रीडूंगरगढ़ कार्यालय में संपर्क कर बढ़िया क्वालिटी का निःशुल्क कैलेंडर प्राप्त कर सकते है। विभिन्न गांवो से भी ग्रामीणों ने कार्यालय से कैलेंडर की प्रतियां प्राप्त की है। विभिन्न दुकानदारों ने टाइम्स का आभार जताते हुए प्रति वर्ष की भांति क्वालिटी कैलेंडर का इंतजार होने की बात भी कही।