






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2024। कस्बे के वार्ड 3 के उपचुनाव में खड़े हुए तीन प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। वार्ड के 851 वोटरों में से 720 वोटरों ने अपने मतदान का प्रयोग किया है। वार्ड में भाजपा-कांग्रेस एवं निर्दलीय के बीच त्रिकोणीय टक्कर होने के कारण एक एक वोट पर प्रत्याशियों की नजर रही। वोटरों ने भाजपा के संतोष बोहरा, निर्दलीय जमनादेवी व कांग्रेस के मालाराम प्रजापत का भाग्य ईवीएम में लिख दिया। तीनों प्रत्याशी अपने पक्ष अपने पक्ष में उम्मीदों से भरे है। मतदान दल अपने साजो सामान समेट रही है। पुलिस की सुरक्षा के बीच ईवीएम को सुरक्षित उपखंड कार्यालय में पहुंचाया जाएगा। उपखंड कार्यालय में मतगणना कक्ष बनाया गया है जहां कल सुबह 9 बजे मतगणना प्रारंभ होगी। प्रशासन ने भी उपचुनाव में मतदान पूरा होने पर राहत की सांस ली है।












