May 20, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2024। कस्बे के वार्ड 3 के उपचुनाव में खड़े हुए तीन प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। वार्ड के 851 वोटरों में से 720 वोटरों ने अपने मतदान का प्रयोग किया है। वार्ड में भाजपा-कांग्रेस एवं निर्दलीय के बीच त्रिकोणीय टक्कर होने के कारण एक एक वोट पर प्रत्याशियों की नजर रही। वोटरों ने भाजपा के संतोष बोहरा, निर्दलीय जमनादेवी व कांग्रेस के मालाराम प्रजापत का भाग्य ईवीएम में लिख दिया। तीनों प्रत्याशी अपने पक्ष अपने पक्ष में उम्मीदों से भरे है। मतदान दल अपने साजो सामान समेट रही है। पुलिस की सुरक्षा के बीच ईवीएम को सुरक्षित उपखंड कार्यालय में पहुंचाया जाएगा। उपखंड कार्यालय में मतगणना कक्ष बनाया गया है जहां कल सुबह 9 बजे मतगणना प्रारंभ होगी। प्रशासन ने भी उपचुनाव में मतदान पूरा होने पर राहत की सांस ली है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्दलीय प्रत्याशी जमनादेवी ने किया मतदान का प्रयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के पालिकाध्यक्ष व अनेक पार्षद वार्ड में ही नजर आए, रखी मतदान पर पूरी नजर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस के केसराराम गोदारा पहुंचे उपचुनाव स्थल पर, अनेक कांग्रेसी नेताओं ने किए प्रयास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रत्याशियों में उत्साह, विजय के लिए है पूरी उम्मीद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड में दिन भर रही उपचुनाव के मतदान की रौनक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साह के साथ वार्ड के बुजुर्गों ने किया मतदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्डवासियों ने उत्साह के साथ मत प्रयोग किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साह के साथ वार्डवासी पहुंचे वोट देने, पुलिस ने निभाई ड्यूटी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहचान पत्र के साथ डाला अपना वोट।