






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2024। पूरा बीकाणा ही भारी ठंड की चपेट में बुरी तरह से ठिठुर रहा है। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बीती रात फसलों पर खेतों में बर्फ जम गई। हालांकि बुधवार को दिन के तापमान में कुछ राहत रही। हालांकि दिन में तापमान चढ़ने से कुछ राहत मिली परंतु रात का तापमान लूढ़कने से खेतों में फसलों पर बर्फ जम गई है। जमाव बिंदू पर पहुंचे पारे को देखकर किसानों के माथे पर चिंता की छाने लगी है। एक तो मावठ नहीं होने से किसान मायूस है वहीं बर्फ जमने से सरसों की फसल में नुकसान के अंदेशे से ही परेशान होने लगे है। नागरिक अलाव के सहारे सर्दी से छुटकारा पाने के प्रयासों में लगें है। सर्दी को देखते हुए एक से आठवीं तक के बच्चों को राहत देते हुए प्रशासन ने छुट्टियां 13 जनवरी तक कर दी है। 14 को रविवार है और अब बच्चों के स्कूल 15 जनवरी सोमवार से खुलेंगे और तब तक मौसम सामान्य हो सकता है।
















