May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-01-11 at 12.04.37

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2023। गत सत्रों में आरटीई के तहत पढ़ाए गए विद्यार्थियों का शिक्षण शुल्क सरकार द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है एवं इस कारण निजी विद्यालय संचालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर एसोसीएशन सेवा द्वारा संघर्ष किया जाएगा एवं शीघ्र ही प्रतिनिधिमंडल निदेशक से मुलाकात करेगा। यह निर्णय बुधवार को सेवा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी शैलेष भादाणी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता राजाराम विश्नोई ने की एवं शिक्षा सत्र 2018-19 व 19-20 का तिथि का बैरियर लगाकर, 20- 21 का ऑफलाइन के नाम पर, 21- 22 व 22- 23 का भुगतान ईसीएस के नाम पर बकाया चलने के कारण स्कूल सचांलकों में रोष व्याप्त है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा विद्यार्थियों को घर बैठे ऑनलाइन अंक तालिकाएं जारी करने के कारण निजी विद्यालयों में फीस जमा नहीं होने की स्थिति बताते हुए नियमित विद्यार्थियों की अंकतालिका का संबधित स्कूल से प्रमाणीकरण का नियम जारी रखने, बोर्ड परीक्षाओं में सामूहिक नकल रोकने की मांग भी उठाई। बैठक में नोखा के ब्लॉक अध्यक्ष पुनमाराम गोदारा, पांचू के राजाराम बिश्नोई, जसरासर की प्रेम कांत तर्ड, हरी सिंह, शेखावत देशनोक के रामस्वरूप चौधरी, प्रहलाद चौधरी, मनोहर जोशी, मदन गोपाल कस्वां, बज्जू के राजेश बिश्नोई, स्वरूप सिंह सोडा, छतरगढ़ के बद्रीनारायण गर्ग, श्रीडूंगरगढ़ के ओमप्रकाश भाकर, पुगल के पेमाराम मेघवाल, मालाराम खिलेरी, छतरगढ़ के बद्री नारायण गर्ग, मोतीगढ़ के सद्दाम हुसैन, महाजन के दिलीप शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निजी विद्यालयों की बैठक में मौजूद निजी विद्यालय संचालक।