May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2024। करीब 10 दिन कोहरे और कड़ाके की ठंड के बाद गुरुवार व शुक्रवार को दिन साफ रहा। दो दिन धूप खिलने के बाद अंचल में सर्दी से कुछ राहत मिली थी परंतु आज सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल लिया है। इससे सर्दी फिर बढ़ने के संकेत मिलने लगे है। तापमान में शुक्रवार को कुछ बढ़ोतरी हुई लेकिन शनिवार को फिर से पारा गिरने की ओर है। बादलवाही के चलते बूंदाबांदी भी हो सकती है और मौसम विभाग ने रविवार को बीकानेर में घना कोहरा होने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि इसके बाद अगले दिनों में मौसम शुष्क बताया गया है जिनमें दिन साफ होंगे और न कोहरा होगा न ही बादल होंगे। गत दो दिनो से सर्दी आज पुनः बढ़ गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में आज सुबह से ही बादल छाए हुए नजर आ रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसम विभाग रविवार को पुनः कोहरे की चेतावनी जारी की है।