






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2024। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी श्रीडूंगरगढ़ शहर में सदस्यता अभियान चलाएगी एवं शहर की समस्याओं के समाधान के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। यह निर्णय रविवार को माकपा कार्यालय में आयोजित पार्टी बैठक में लिया गया। अतिथि रूप में मौजूद प्रभारी कामरेड डॉ. सीमा जैन ने सदस्यता को ही संगठन की ताकत बताई और पूरी सक्रियता के साथ पार्टी विचारधारा का प्रसार करने का आह्वान किया। बैठक में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए सहायक प्राथमिक सदस्यता के फॉर्म भी भरवाए गए और नए सदस्यों को प्राथमिक सदस्यता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान माकपा जिला सचिव कामरेड सुंदरलाल बेनीवाल, कामरेड मुखराम गोदारा, मुकेश ज्याणी भी उपस्थित रहे एवं संगठन विस्तार पर विचार रखे। बैठक में शहर के सभी 40 वार्डों में नए सदस्य जोड़ने एवं प्रत्येक वार्ड में माकपा की इकाई बनाने का प्रस्ताव पारीत किया। इस दौरान नए सदस्य जोड़ने के बाद 28 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ शहर माकपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में गौरव टाडा, जावेद बहलीम, सरवर हिंदुस्तानी, अहमद राजा, साबिर अली, गणेश मीणा, शिव रतन करवा, मोहम्मद ताहिर, आमिर अली उस्मान सहित माकपा कार्यकर्ता शामिल हुए।





