May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-01-14 at 19.48.41 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2024। न्यायालय की बहस में अपने कानूनी दांवपेंच लड़ाने वाले श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के वकीलों ने रविवार को जिला स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा भी मनवाया। राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा बीकानेर में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़द बार एसोसीएशन 11 उपविजेता रही है। एडवोकेट रणवीरसिंह खीची की कप्तानी में एडवोकेट नारायण प्रसाद जोशी, राधेश्याम दर्जी, असलम छींपा, सुखदेव प्रसाद व्यास, ओमप्रकाश मोहरा, राजेश पिलानियां, किशन स्वामी, गणेश जाट, गोपाल पालीवाल, आसिफ चांगल टीम में शामिल रहे एवं कोच के रूप में एडवोकेट केके पुरोहित मौजूद रहे। प्रतियोगिता समापन पर जिला एवं सैशन न्यायाधीश द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। श्रीडूंगरगढ़ के एडवोकेट गोपाल पालीवाल को मैन आफ द सीरिज की ट्राफी प्रदान की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के वकीलों ने दिखाई बीकानेर में अपनी खेल प्रतिभा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एडवाेकेट गोपाल पालीवाल बने मैन आफ दी सीरीज।