May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-01-14 at 20.31.31

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2024। श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक तनसिंहजी ने अपना पूरा जीवन क्षत्रिय समाज में जनजागरण के लिए समर्पित किया एवं अब उनका जीवन आदर्श भी समाज में जनजागरण का कार्य कर रहा है। यही देखने को मिल रहा है उनकी जन्म शताब्दी समारोह के लिए क्षेत्र के गांवों में पहुंच रही संपर्क यात्रा के दौरान। रविवार को सम्पर्क यात्रा क्षेत्र के छह गांवों में पहुंची एवं आगामी 28 जनवरी को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह का संदेश दिया। यात्रा रविवार को क्षेत्र के गांव ठुकरियासर, जालबसर, लाधड़िया, डेलवां, राजपूरा व माणकरासर में पहुंची। इस दौरान वक्ताओं ने संघ की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए संघ संस्थापक के जीवनवृत के बारे में जानकारियां दी एवं दिल्ली चलने का निमंत्रण दिया। विदित रहे कि वर्ष  2021 में जयपुर में हुए श्रीक्षत्रिय युवक संघ की हीरक जयन्ती समारोह के ऐतिहासिक आयोजन के बाद अब दिल्ली में हो रहे इस आयोजन के लिए क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है। रविवार को सम्पर्क यात्रा में गुलाब सिंह, रणवीरसिंह, भवानीसिंह लखासर, रेवंतसिंह बीका, भागीरथसिंह धर्मास, हरिसिंह गुसाईंसर, भवानी सिंह बीका, जेठूसिंह, दशरथ सिंह, संदीप सिंह पुन्दलसर आदि शामिल रहे।